Newsकोकण प्रान्त

‘राष्ट्रीय सेवा साधना 2025 – आपदा प्रबंधन’ विषयक पुस्तक विमोचन समारोह

🎉 सेवा भारती कोकण प्रांत द्वारा आयोजन

📅 तारीख: 22 जून 2025, रविवार 🕓 समय: सायं 4:30 बजे से 7:00 बजे तक 📍 स्थान: कीर्ती एम. डुंगरसी महाविद्यालय सभागृह, काशिनाथ धुरू रोड, वीर सावरकर मार्ग के पास, दादर (पश्चिम), मुंबई – 400 028

सेवा भारती कोकण प्रांत ट्रस्ट के तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय सेवा साधना 2025 – आपदा प्रबंधन’ विषयक व्यवस्थापन लेख संकलन पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह संपन्न हुआ। इस आयोजन में सेवा भारती प्रतिनिधियों, आपदा प्रबंधन कार्यकर्ता और संघ सेवा कार्य से जुड़े कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

🔹 कार्यक्रम की शुरुआत संगठन मंत्र से हुई, जिसे चित्रा ताई वेलणकरजी ने प्रस्तुत किया। 🔹 इसके पश्चात, मान्यवरों द्वारा भारत माता का पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

🔸 कार्यक्रम की प्रस्तावना श्री संजय मालकरजी द्वारा की गई, जिन्होंने समारोह के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। 🔸 सेवा भारती की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों पर आधारित १० मिनट की जानकारीपूर्ण वीडियो प्रस्तुति श्री आनंदजी राऊळ के माध्यम से दिखाई गई।

🔸 इसके बाद, श्री. राजेंद्र लोखंडेजी ने मुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी १० मिनट की वीडियो के माध्यम से दी।

🔸 उपस्थित मान्यवरों का परिचय संजय माळकर जी ने अत्यंत आदरपूर्वक कराया।

🔸 श्री. राजेंद्र लोखंडेजी ने विमोचित पुस्तक की विशेषताओं तथा उसमें समाविष्ट उपयोगी मार्गदर्शन की जानकारी दी।
📖 विमोचित पुस्तक में आपदा प्रबंधन के संदर्भ में महानगरपालिका, सेवा भारती और 1000+ आपदा मित्र एवं आपदा सखी के अनुभवों को समाहित किया गया है।

इस पुस्तक का विमोचन मान्यवरों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।

🎤 श्री. सतीशजी खडके (संचालक, आपदा विभाग, महाराष्ट्र शासन) ने आपदा प्रबंधन में शासकीय भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राज्य और केंद्र सरकारें अत्याधुनिक उपकरणों एवं तंत्रों के माध्यम से Preparedness (तैयारी), Mitigation (निवारण), Relief (राहत) तथा Reconstruction (पुनर्निर्माण) जैसे चरणों पर व्यवस्थित कार्य कर रही हैं।

🗣️ *श्री विलासजी तावडे, अध्यक्ष – सेवा भारती कोकण प्रांत, ने अपने *अध्यक्षीय भाषण में अनुभव साझा करते हुए आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया तथा उपस्थित सभी महानुभावों का आभार प्रकट किया।

🎵 श्री संजय पंडित द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गीत ने कार्यक्रम को भावनात्मक ऊँचाई प्रदान की।

🎙️ मुख्य वक्ता डॉ. सतीश मोढ (प्रकुलगुरु, सोमय्या विद्यापीठ) ने अपने प्रेरक वक्तव्य में कहा कि:

आपदा प्रबंधन में केवल तत्परता नहीं, अपितु कौशल और मूल्य आधारित प्रशिक्षण की अत्यंत आवश्यकता है। स्वयंसेवकों को अपने जीवन की रक्षा करते हुए दूसरों की सहायता करने हेतु सतत प्रशिक्षण लेना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि संघ पिछले 20 वर्षों से इस क्षेत्र में प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और पुस्तकों के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

🕉️ धनंजय जठार द्वारा कल्याण मंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम का सुंदर समापन हुआ।

🎖️ इस कार्यक्रम की सफलता में श्री उमंग पटेल जी के सुसंगठित आयोजन एवं व्यवस्थापन तथा श्री सहदेव सोनावणे जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा। इन्हीं के सतत प्रयासों और मार्गदर्शन के कारण यह समारोह अत्यंत सौम्य, प्रेरणादायक और प्रभावशाली रूप में संपन्न हो सका।

📊 उपस्थिति विवरण:

▪️ नोंदणी कार्यकर्ता: ८२ ▪️ कॉलेज से जुड़े कार्यकर्ता: ३ + ११

▪️ व्यवस्था व आयोजन कार्यकर्ता: १८ ▪️ विशेष अतिथि: ३

🔸 कुल उपस्थिति: ११७

यह आयोजन न केवल एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम था, बल्कि समाज में आपदा प्रबंधन के प्रति चेतना और सक्रिय सहभागिता को जागृत करने का एक प्रेरणादायी मंच भी सिद्ध हुआ।

|| जय हिन्द ||

Back to top button